आज के इस हाइटेक युग में यह आवश्यक हो गया है कि आप किसी भी क्षेत्र या किसी भी विषय में एक्सपर्ट क्यों न हो लेकिन आपको कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। क्योंकि आप किसी भी सरकारी विभाग, कारपोरेट सेक्टर, बड़ी-बड़ी कंपनियां या और भी कंहीं नौकरी की तलाश के लिए आवेदन करते हैं तो इन सभी में कम्प्यूटर का ज्ञान रखने वाले प्रतियोगी को पहले महत्ता दी जाती है। और आने वाला समय भी कम्प्यूटर एवं आईटी का ही रहेगा। इस समय युवा जिस सेक्टर से सबसे ज्यादा रोजगार की आशा करते है,
बुधवार, 2 जुलाई 2014
लोगो बनाये बड़ी आसानी से
दोस्तों आज मैं आप लोगो के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर लाया हूँ। जिसकी सहायता से आप लोगोस बड़ी ही आसानी से बना सकते है। इस सॉफ्टवेयर को चलाना बहुत ही आसान है। थोड़े से अभ्यास के बाद आप अपने लिए सुन्दर लोगोस बना सकते है। इसमें लोगोस के डिज़ाइन पहले से दिए गए है बस आपको उनको अपनी मर्ज़ी के अनुसार उपयोग करना है। इसी लिए तो मैं कह रहा हूँ की थोड़े से अभ्यास के बाद आप कमाल के लोगोस बना सकते है। दोस्तों आपको इसे इन्सटाल करने की भी जरूरत नहीं है। बस extract कीजिये और डबल क्लिक कर चलाये पूरी तरह पोर्टेबल सॉफ्टवेयर है।
डाउनलोड करने के लिए क्लिक करे
All font collection
आज आपके कंप्यूटर के लिए फॉण्ट का कलेक्शन हाजिर है। कई बार कंप्यूटर में फॉण्ट के अभाव के कारण काफी समस्याओं का सामना रहता है। जो विनरार फ़ाइल का लिंक मै आपको दे रहा हूँ, ये मिडिया फायर लिंक है। जहाँ से इसे बड़ी ही आसानी से डाऊनलोड किया जा सकता है। डाऊनलोड करने के बाद इसे अपने कंप्यूटर में डाल लें। सभी तरह की फॉण्ट सम्बंधित समस्याएँ खत्म हो जाएँगी। क्यूँ की इसमें सभी प्रकार के फॉण्ट का पूरा कलेक्शन है।
फाइल एक फोटो में छिप जाएगी
आप अपने कंप्यूटर पर कुछ महत्वपूर्ण फाइलें या दस्तावेज हैं जो आप दूसरों से छिपाना चाहते हैं । आप ऐसी फ़ाइलों को छिपाने के लिए फ़ोल्डर के अंदर फ़ोल्डर बना डालते है... लेकिन आज के ट्यूटोरियल में मैं आपको एक image के पीछे फ़ाइलों को छिपाने के लिए एक दिलचस्प ट्रिक बताता हु जिससे आपकी ओरिजनल फ़ाइल एक फोटो में छिप जाएगी अगर कोई उसे देखेगा तो उसे सिर्फ फोटो ही दिखाई देगी..
..
वायरस से बचें ऑटो प्ले आप्शन को ऑफ करके
ऑटोप्ले विंडोज का बहुत अच्छा फीचर है.ये ऑन होने पर हमारी सीडी या पेन ड्राइव कंप्यूटर में डालते ही ऑटो प्ले मतलब अपने आप खुल जाती है.हमें खोलने की मेहनत नहीं करनी पड़ती.लेकिन कई बार ऑटो प्ले होना बहुत खतरनाक भी हो जाता है जब हमारी सीडी या पेन ड्राइव में वायरस हो. और हमें ड्राइव को स्केन का मौका भी नहीं मिल पाता.और इस तरह हमारा कंप्यूटर वायरस की चपेट में आ जाता है.ऑटो प्ले आप्शन को ऑफ करके वायरस से बचा जा सकता है.
कमांड से प्रोग्राम खोलना
हम सभी चाहते हैं कि एक के बाद एक कई क्लिक करके अपना समय व्यर्थ न गवाएँ और अपने वांछित प्रोग्राम को शीघ्रतापूर्वक खो लें। तो इसके लिये 'रन' (Run) बहुत बढ़िया साधन है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)