शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014
वैलेंटाइन डे स्पेशल जिंदगी है छोटी हर पल मे खुश हुं
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2014
मित्रता हो तो ऐसी हो!
“True meaning of friendship” मेरे मोबाइल फ़ोन पर यह संदेश कुछ घंटे पहले एस.एम.एस. के ज़रिए आया। “मित्रता के सच्चे अर्थ” के नाम पर इस संदेश में अंग्रेज़ी के F, R, I, E, N, D, S, H, I, P अक्षरों से शुरु होने वाले कुछ अच्छे धनात्मक शब्द दिए गए थे –जैसे कि FRIENDSHIP अपने आप में कोई शब्द ना होकर कई शब्दों का एक छोटा रूप हो! मुझे विश्वास है कि भेजने वाले ने यही संदेश दस-बीस (या सौ-पचास) अन्य लोगों को भी भेजा होगा। इसके अलावा यह भी तय है कि “सच्चा अर्थ” बताती मित्रता की यह व्याख्या भेजने वाले के खुद के दिमाग की उपज नहीं है। बहुत हद तक संभव है कि मूल रूप से इस संदेश को मोबाइल कम्पनी से तनख्वाह पाने वाले किसी व्यक्ति ने लिखा हो।
स्त्री = योनी + स्तन = इज़्ज़त ?
पुरुष के वहशीपने से स्त्री की इज़्ज़त नहीं लुटती
“इज़्ज़त का लुटना” एक ऐसा वाक्य-प्रयोग है जिसे बॉलीवुड की फ़िल्मों में अक्सर सुना जा सकता है। निर्देशक ऐसे संवाद नायिका से भी बुलवाता है: “उसने मेरी इज़्ज़त लूट ली”; और खलनायक से भी: “मैं तेरी इज़्ज़त लूंगा”। हालांकि हमारे सभी धर्म इस बारे में एकमत हैं कि इज़्ज़त या प्रतिष्ठा जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होती है; लेकिन फिर भी न जाने क्यों हमारा समाज और सिनेमा स्त्रियों के संदर्भ में “इज़्ज़त” को केवल उनके शरीर से जोड़कर देखता रहा है।
चलो यात्रा यात्रा खेलते हैं
हमारे देश के मानस पर धर्मांधता की इतनी अधिक पकड़ है कि ग़रीबी और विकास जैसे मुद्दे अक्सर इसके सामने गौण हो जाते हैं। धर्म से ग़रीबी नहीं मिटती… भूखे के पेट में अनाज नहीं जाता… बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं होती। और वैसे भी कहा गया है कि भूखे पेट न होई भजन गोपाला। भूखे पेट कैसा धर्म, कैसा ईश्वर और कैसी भक्ति? सौ करोड़ से अधिक की आबादी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था ईमानदारी से काम करने से होगी, मेहनत करने से होगी।
पासवर्ड: हैकिंग का खतरा और बचाव
पासवर्ड उन सभी व्यक्तियों के जीवन का अटूट हिस्सा बन गए हैं जो कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं। इस मशीन का आप जितना ज़्यादा प्रयोग करते हैं –पासवर्ड उतने ही अधिक और महत्त्वपूर्ण होते जाते हैं। और चोरी महत्त्वपूर्ण चीज़ों की ही होती है। पासवर्ड भी चोरी की घटनाओं से अछूते नहीं रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को हैकिंग कहा जाता है। ऐसी चोरियाँ न हों इसके लिए आपको कुछ साधारण-सी बातों का ध्यान रखना होता है। सावधानी बरतने से कई बड़े सरदर्दों से आप बच जाते हैं। यदि आप कम्प्यूटर के अलावा इंटरनेट का प्रयोग भी करते हैं तब तो आपको पासवर्ड सुरक्षा के प्रति अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
BSNL ऑनलाइन बिल जमा करने का तरीका
आज की पोस्ट उन लोगो के लिए जो घंटो लाइन में खड़े होकर अपने टेलीफोन और नेट का बिल जमा करते है जमाना बहुत तेजी से बदल रहा है लेकिन लोगो को ज्यादा ज्ञान ना होने कि वजह से वो लोग जमाने के साथ नहीं चल पाते मैं ऐसे लोगो की बात कर रहा हु जिन्होंने अपने घर में BSNL के फोन लगवा रखे है और नेट भी उन्ही का इस्तेमाल करते है लेकिन जब बिल जमा करना होता है तो उन्हें घंटो लाइन में खड़े होकर बिल जमा करना पड़ता है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



